पटना , मई 12 -- बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश कुमार ने विभागीय कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी एक माह की स्पष्ट एवं लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।

मंत्री श्री मिश्रा ने आज विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अभियंत्रण कोषांग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग अंतर्गत संचालित अभियंत्रण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं पर वरीय अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार भी उपस्थित थे।

मंत्री श्री मिश्रा ने बैठक के दौरान विभागीय कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी एक माह की स्पष्ट एवं लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित अवधि पर प्रस्तुत की जाए, जिससे योजनाओं के निष्पादन में पारदर्शिता एवं गति बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित