, May 12 -- टोक्यो, 12 मई (वार्ता/स्पूतनिक) जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने मंगलवार को कहा कि यदि जापान द्वारा अन्य देशों को उपलब्ध कराये गये हथियारों या उनके पुर्जों का इस्तेमाल किसी तीसरे देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई में किया गया, तो टोक्यो आपूर्ति निलंबित करने सहित कड़े कदम उठा सकता है।
श्री कोइज़ुमी ने संसद में कहा, "यदि यह पुष्टि होती है कि कोई प्राप्तकर्ता देश जापान द्वारा उपलब्ध कराए गए रक्षा उपकरणों का उपयोग किसी अन्य देश के खिलाफ आक्रमण करने के लिए कर रहा है, तो जापान उस देश से स्थिति सुधारने की सख्त मांग करेगा, जिसमें रक्षा उपकरणों के उपयोग को रोकना भी शामिल होगा।"उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में हथियारों के रखरखाव और मरम्मत के लिए आवश्यक पुर्जों की आपूर्ति भी रोकी जा सकती है। जापान हथियारों के भंडारण, सुरक्षा उपायों तथा उपकरणों के खोने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की भी निगरानी करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित