, Sept. 1 -- मास्को, 01 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बातचीत चाहते हैं, तो रूस यहां उनकी मेजबानी करने को तैयार है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी। श्री पेस्कोव ने 'इजवेस्टिया' अखबार को दिये बयान में याद दिलाया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि अगर श्री जेलेंस्की बातचीत चाहते हैं, तो वह मास्को आ सकते हैं। रूसी नेता के प्रेस सचिव ने पुष्टि की कि यह प्रस्ताव अब भी बरकरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित