श्रीनगर , अगस्त 02 -- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को प्रशासन से सवाल किया कि अगर आतंकवाद खत्म हो गया है, तो एक पुलिस अधिकारी और दूसरे राज्यों के मजदूरों की हत्या कौन कर रहा है, जबकि सीमाएं 'पूरी तरह नियंत्रण में' हैं।

श्री अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर में संवाददाताओं से कहा, "मैं पूछता हूं, लोगों को कौन मार रहा है? आप कहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो गया है, तो हत्या कौन कर रहा है? उन्हें सामने लाइए। हमें देखने दीजिए। दुनिया को देखने दीजिए।" गौरतलब है कि श्री अब्दुल्ला कुलगाम में हाल ही में हुई हत्याओं पर टिप्पणी कर रहे थे, जहां छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को निशाना बनाया गया था। उन्होंने सवाल किया कि अगर केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति सामान्य हो गई है, तो ऐसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित