ग्वालियर , फरवरी 03 -- मध्यप्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में 6 फरवरी से पाँच दिवसीय अखिल भारतीय महाकवि भवभूति समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समारोह का आयोजन कालिदास संस्कृत अकादमी, संस्कृति परिषद उज्जैन, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर एवं महाकवि भवभूति शोध एवं शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
समारोह के अंतर्गत देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएँ तथा विद्वान सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पहले तीन दिनों में अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। चौथे दिन अखिल भारतीय संगोष्ठी का शुभारंभ होगा, जबकि पाँचवें एवं अंतिम दिन संस्कृत कवि सम्मेलन तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित