लखनऊ , मार्च 25 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व लोकसभा सांसद फूलन देवी की बहन रूक्मणी निषाद को समाजवादी महिला सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को पार्टी में महिला नेतृत्व को मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।
रूक्मणी निषाद लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और समाजवादी पार्टी से उनका जुड़ाव भी रहा है। उनकी नियुक्ति को निषाद समुदाय और महिला वर्ग के बीच खासा महत्व दिया जा रहा है, जिससे पार्टी को सामाजिक समीकरण मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
रूक्मणी निषाद अपनी नई भूमिका में प्रदेशभर में महिला सभाओं को सक्रिय करेंगी, महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी और आगामी चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित