लखनऊ , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को रविवार को श्री रामअधार राजभर ने अपनी काव्य पुस्तिका 'काम बोलता है' भेंट की।

श्री यादव ने आशा व्यक्त किया कि यह पुस्तक समाजवादी विचारधारा और डॉ. लोहिया के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी साबित होगी।

'काम बोलता है' पुस्तिका में कविता के माध्यम से समाजवादी सरकार की योजनाओं का ब्यौरा सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

इसमें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास की झलक, हरितक्रांति, कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, एड्स, चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा लोक निर्माण, श्रम एवं सेवा योजना, हथकरघा, उद्योग आदि से सम्बन्धित रचनाएं भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित