लखनऊ , मई 10 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सार्थक और जन-जन को समर्पित सक्रिय नेतृत्व की कामना की है।
पार्टी की ओर से आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री यादव ने कहा है कि केवल पंथ-निरपेक्ष सरकारें ही सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो सभी नागरिकों के लिए स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने के संकल्प पर आधारित होती हैं।
उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि तमिलनाडु की नवनिर्मित पंथ-निरपेक्ष सरकार अपने पूर्ववर्तियों की जनकल्याणकारी योजनाओं की परंपरा को और आगे बढ़ाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित