प्रयागराज , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द के विवाद में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का समर्थन किया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविन्द्र पूरी ने कहा कि माघ मेले मे शाही स्नान नही होता इसलिए स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द क़ो शाही स्नान नही करना चाहिए था। अगर फिर भी विवाद हुआ तो उसकी शिकायत हम लोगों से और मुख्यमंत्री से करनी चाहिए थी। उनको सीधा मुख्यमंत्री क़ो गाली नही देना चाहिए वो भी हमारे लिए संत हैं।

स्वामी रविंद्रपुरी ने बताया कि हमने भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर पूरे घटना की जानकारी दी है और साधु और बटुकों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जो भी दोषी दो चार पुलिस वाले बटुकों और साधु के ऊपर मारपीट की है उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सभी साधु संत उनके साथ है लेकिन उनको भी अब इस मामले को तूल नहीं देना चाहिए हम लोग उनसे मुलाकात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित