जौनपुर , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक अखंड भारत के निर्माता हैं।

सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बुधवार को जौनपुर में कहा कि पूरे देश में मौर्य वंश के महान शासक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती 26 मार्च को बड़े ही धूमधाम और हर्ष के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठियों का आयोजन कर उनके महान व्यक्तित्व और शांति के संदेश को याद किया जाता है।

सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने शांति और अहिंसा का संदेश पूरे देश को दिया है। कलिंग युद्ध के भीषण रक्तपात के बाद सम्राट अशोक ने युद्ध का मार्ग त्यागकर बौद्ध धर्म अपनाया और विश्व भर में 'धम्म' (शांति और नैतिकता) का प्रचार किया। उन्होंने अपने शासनकाल में सड़कों, अस्पतालों, कुओं और छायादार वृक्षों का निर्माण करवाकर जनसेवा की मिसाल पेश की। भारत की सांस्कृतिक विरासत भारत का राष्ट्रीय चिह्न (अशोक स्तंभ) और तिरंगे का 'अशोक चक्र' इन्हीं की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। सांसद ने आगे कहा कि जौनपुर से लेकर पूरे देश में मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित