मुंबई , मार्च 03 -- बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करते हुए दिलचस्प अंदाज में होली की बधाई दी है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में अक्षय एक भूत को रंग लगाते नजर आते हैं और फिर हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हैं।
अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,इस होली, डर और नफ़रत का भूत भगाइए, खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए।आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।
अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, भूत बंगला को प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित