मुंबई , अप्रैल 06 -- बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फिल्मकार प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीज़र दिखाने के बाद, मेकर्स ने 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की 'गोल्डन तिकड़ी' के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के ने इस ट्रेलर से सबका दिल जीत लिया है और खूब हंसाया भी है।

'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को वापस ला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित