ऋषिकेश , अगस्त 20 -- भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया। अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सम्मानित लोगों को पटका एवं माला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

गुरुवार को डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अक्षय ऊर्जा वर्तमान समय की आवश्यकता होने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की आधारशिला है। सौर ऊर्जा समेत अक्षय ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित