चंडीगढ़ , सितंबर 29 -- हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) की ओर से अक्टूबर 2026 में विभिन्न बागवानी विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थियों को बस किराया डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा, जबकि ठहरने और भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। पूर्व में किसी विषय पर प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थी उसी विषय के लिए दोबारा पंजीकरण न करवाएं।
पहला प्रशिक्षण फल व सब्जियों में प्रसंस्करण, परिरक्षण एवं मूल्यवर्धन विषय पर 5 से 9 अक्टूबर तक होगा। 40 सीटों के लिए आवेदन 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। फल उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण 12 से 16 अक्टूबर तक होगा, जिसमें 40 सीटें हैं और आवेदन 11 अक्टूबर तक होंगे। इसी अवधि में नर्सरी प्रबंधन एचएचएन नियम-2026 के अनुसार विषय पर 20 सीटों का प्रशिक्षण होगा, जिसके लिए आवेदन 5 से 9 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित