नयी दिल्ली , मई 20 -- नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने तीन बोइंग 737-8200 विमानों के लिए विमान पट्टे पर देने वाली सिंगापुर की कंपनी बीओसी एविएशन के साथ करार किया है।
बीओसी एविएशन के साथ विमान लीज पर लेने के लिए अकासा एयर का यह दूसरा समझौता है। इस साल के अंत तक तीनों विमानों की डिलीवरी तय की गयी है।
इन विमानों में सीएफएम लीप-1बी इंजन लगाये जायेंगे। बीओसी एविएशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में पिछले साल नवंबर में अकासा एयर से साथ पहले लीज समझौते का बाद तीन और विमानों के करार पर खुशी व्यक्त की है। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी पॉल केंट ने कहा कि बोइंग 737-8200 दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगल-आयल विमानों में शामिल है। अकासा एयर में रणनीतिक अधिग्रहण की प्रमुख प्रिया मेहरा ने कहा कि बीओसी एविएशन को तीन और वाणिज्यिक विमानों के ऑर्डर से दोनों कंपनियों के बीच सहयोग और प्रगाढ़ हुआ है। यह भारतीय विमानन बाजार की मजबूती और अकासा एयर की विकास योजना में भरोसे को दिखाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित