चंडीगढ़ , अप्रैल 16 -- पंजाब आम आदमी पार्टी (आप ) के राज्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के आचरण और इतिहास पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी का 'ट्रैक रिकॉर्ड' बेहद चिंताजनक गतिविधियों का संकेत देता है।
एक वीडियो संदेश में श्री पन्नू ने कहा, "वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब ने जो पीड़ा झेली, वह बहुत व्यापक है। चाहे अवैध ड्रग्स का कारोबार हो, केबल माफिया, बस कारोबार या गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देना-हर क्षेत्र में अकाली नेताओं की सीधी भूमिका साफ नजर आई। आज एक बार फिर उनका असली चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है।"मोगा की हालिया घटना का जिक्र करते हुए श्री पन्नू ने कहा, "अकाली नेता और नगर पार्षद जगजीत सिंह जीता को अपने ही होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस छापेमारी के दौरान मौके पर कई लड़कियां मिलीं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।" उन्होंने कहा कि जिस संपत्ति में यह अवैध गतिविधियां चल रही थीं, वह खुद जगजीत सिंह जीता की है, जिससे जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित