चेन्नई , मई 03 -- चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को खेले गये मुकाबले में तीन विकेट झटक कर भुवनेश्वर कुमार के पर्पल कैप तालिका में 17 विकेटों की बराबरी कर ली है।

चेन्नई सुपर किंगस ने पिछला मैच 26 अप्रैल को खेला था, जिसमें कम्बोज इस सीजन में पहली बार बिना विकेट के रहे थे, लेकिन कल मुम्बई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट लेकर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 17 विकेट तक पहुंच गए। वह भुवनेश्वर के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट (7.54 बनाम 8.49) के कारण पर्पल कैप अभी भी भुवनेश्वर के पास है।

उनके पीछे शीर्ष पांच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के जोफ्रा आर्चर और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ईशान मलिंगा 15-15 विकेट के साथ हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 14 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस चरण तक छह अन्य गेंदबाजो के भी 10 या उससे विकेट हो चुके हैं।

वहीं ऑरेंज कैप तालिका की बात की जाये तो कल खेले गये मुकाबले में संजू सैमसन का प्रदर्शन खराब रहा और उन्होंने केवल 11 रन बनाए, लेकिन वह सीएसके और मुम्बई के बल्लेबाजो में अब भी सबसे आगे, नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदाबाद के इशान किशन को पीछे छोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित