नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर ने भारत को केवल संविधान ही नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक मजबूत राष्ट्र का सपना भी दिया।
श्री राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में आरोप लगाया कि आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की विरासत और संविधान को कमजोर करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों का हनन हो रहा है और समता की भावना पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है और वे पूरी शक्ति के साथ इनकी रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित