सुलतानपुर , अप्रैल 14 -- भारत रत्न डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहर में महोत्सव जैसा माहौल है। बाबा साहब की आकर्षक झाकियों, डीजे और बैंडबाजो पर गीत- संगीत, थिरकते लोगो, जयकारों से शहर गूंज उठा है। डीएम कुमार हर्ष ने तिकोनिया पार्क स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सुलतानपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम और उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके सुझाए गए मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जिले के समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित