चंडीगढ़ , अप्रैल 14 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के जरिए देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डॉ अंबेडकर के विचारों और संवैधानिक मूल्यों को अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में भाईचारा और समावेशिता मजबूत हो सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा, जहां सभी ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित