अंबिकापुर , मई 08 -- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने 39 अवैध मकानों बुलडोजर चलाया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद आलोक दुबे की शिकायत के बाद प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से लगे डबरीपानी क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर वर्षों से मकान बनाकर रह रहा था। मामले में वन विभाग द्वारा पूर्व में कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।

इसके बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित