अंबाला , अप्रैल 23 -- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अंबाला नगर निगम चुनाव के तहत कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविंदर कौर का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नामांकन कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, स्थानीय सांसद वरुण मुलाना, सहप्रभारी प्रफुल्ल गुडदे, एआईसीसी सचिव चेतन चौहान, विधायक निर्मल सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कुलविंदर कौर एक कर्मठ और समाजसेवी उम्मीदवार हैं, जिनका परिवार लंबे समय से जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में अंबाला का योजनाबद्ध और तेज विकास संभव होगा।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वरुण मुलाना और निर्मल चौधरी ने भी जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा जताते हुए उम्मीदवार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित