अंबाला , मार्च 13 -- हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर बराड़ा रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाइक सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके बैग से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मौके पर स्पेशल टास्क फोर्स और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रारंभिक जांच में करीब दो किलो आरडीएक्स होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर जांच कर रहा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित