चंडीगढ़ , जुलाई 26 -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के बादशाहपुर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये मेले केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की सशक्त पहल हैं। इन मेलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी और समय पर लाभ मिले तथा जागरूकता के अभाव में कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित