आइची नागोया , अक्टूबर 03 -- अंतिम पंघाल ने महिलाओं के फ़्रीस्टाइल 53 किग्रा सेमीफ़ाइनल में चीन की जिन झांग को 6-1 से हराकर गोल्ड मेडल के मुक़ाबले में अपनी जगह पक्की की। हांगझोऊ 2023 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद, अब वह गोल्ड मेडल के लिए फ़ाइनल में जापान की मो कियोका का सामना करेंगी।

अमन सहरावत 57 किग्रा फ़ाइनल मेंअमन सहरावत ने पुरुषों के फ़्रीस्टाइल 57किग्रा सेमीफ़ाइनल में शानदार वापसी करते हुए ताजिकिस्तान के आइयाल बेलोलियुन्स्की को 14-8 से हराया और फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई। शुरुआती दौर में वह 6-2 से पीछे चल रहे थे, लेकिन दूसरे दौर में ज़बरदस्त खेल दिखाते हुए उन्होंने मुक़ाबले का रुख़ पलट दिया और अब फ़ाइनल में उनका सामना उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान से होगा।

सागर जगलान ने ओलंपिक चैंपियन को चौंकाया, ब्रॉन्ज़ से बस एक जीत दूरसागर जगलान ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 74 किग्रा रेपेचेज राउंड में उज़्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन रज़ाम्बेक ज़मालॉव को 7-3 से हराकर चौंका दिया और अब वे ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने से बस एक जीत दूर हैं।

शुरुआती दौर में वे 1-0 से पीछे थे, लेकिन दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-2 से बढ़त बनाई और मुकाबले का रुख पलट दिया। अब पोडियम पर जगह पक्की करने के लिए उन्हें ब्रॉन्ज़ मेडल के मुकाबले में बस एक और जीत की ज़रूरत है।

फ़ुजिनामी की सेमीफ़ाइनल में चौंकाने वाली हार, मनीषा का सफ़र खत्मएशियाई खेलों में मनीषा भनवाला का सफ़र तब खत्म हो गया जब महिलाओं के फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा सेमीफ़ाइनल में जापान की अकारी फ़ुजिनामी को डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया की पाक सोल-गम ने 10-0 से हरा दिया।

फ़ुजिनामी, जिन्होंने क्वार्टर-फ़ाइनल में मनीषा को 3-0 से हराया था, को नौ साल और लगातार 153 जीत के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय हार का सामना करना पड़ा। जापानी स्टार ने इन खेलों के लिए अपना वेट कैटेगरी भी बदला था।

दीपक पूनिया 97 किग्रा सेमीफ़ाइनल में हारे, अब ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए लड़ेंगेपुरुषों के फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा सेमीफ़ाइनल में कड़े मुक़ाबले के बाद दीपक पूनिया को उज़्बेकिस्तान के शेरज़ोड पोयोलोव से 9-8 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। पहले पीरियड के बाद पूनिया 6-4 से पीछे थे, लेकिन दूसरे पीरियड में वापसी करते हुए उन्होंने 4-3 से जीत हासिल की। हालांकि, पोयोलोव ने एक पॉइंट की बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की, जिससे दीपक ब्रॉन्ज़ मेडल के मुक़ाबले में पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित