कांकेर, 20 मई 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड में 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विकास कार्यों के लिए पंचायतों को पर्याप्त फंड जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आज सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इस घटनाक्रम से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सरपंचों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से पंचायतों को विकास कार्यों के लिए राशि जारी नहीं की जा रही है, जिसके कारण सड़क, पेयजल, निर्माण एवं अन्य मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की लगातार उपेक्षा किए जाने का भी आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित