नयी दिल्ली , सितंबर 08 -- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर वेदांता समूह ने देश भर में छह लाख से ज़्यादा बच्चों और युवाओं के लिए सीखने के रास्ते बनाने की अपनी कोशिशों को उजागर किया है।

अपने इन प्रयासों के तहत वेदांता ने 50 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित की है तथा 15,000 से अधिक नंद घरों और 500 स्कूलों एवं सामुदायिक शिक्षण केंद्र के ज़रिए शैक्षणिक पहलों को अंजाम दिया है।

शुरुआती बचपन के विकास और बुनियादी शिक्षा से लेकर स्टैम शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, मेंटरशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और व्यवसायिक कौशल तक वेदांता ने सुनिश्चित किया है कि बच्चों की परिस्थितियाँ उनकी आकांक्षाओं को सीमित न कर दें।

वेदांता का दृष्टिकोण शिक्षण के त्रि-आयामी तरीके पर आधारित हैः जिनमें शुरुआती बचपन की शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के ज़रिए मज़बूत नींव बनाना; शैक्षणिक सहायता , सुधारात्मक शिक्षण, प्रौद्योगिकी, मेंटरशिप और एक्सपोज़र के माध्यम से शिक्षण और महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देना और शिक्षा को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यवसायिक कौशल, रोज़गार की क्षमता और आजीविका से जोड़कर नए अवसर उत्पन्न करना।

सरकारी संस्थानों, स्कूलों, शिक्षकों, समुदायों और कार्यान्वयन भागीदार के साथ मिलकर यह समूह सीखने के नतीजों को बेहतर बना रहा है; प्रयास कर रहा है कि बच्चों की स्कूली शिक्षा बीच में ही न छूट जाए; साथ ही ऐसे रास्ते बना रहा है जो शुरुआती शिक्षा को बुनियादी कौशल से, शैक्षणिक तरक्की को उच्च शिक्षा से और शिक्षा को कौशल और रोज़गार से जोड़ते हैं। इसमें भी ग्रामीण, आदिवासी और कम सुविधा वाले समुदायों के बच्चों एवं युवाओं पर खास ध्यान दिया जाता है।

वेदांता की नंद घर पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ियों को विकास के सर्वांगीण केंद्रों के रूप में आधुनिक बनाना है। इस पहल के ज़रिए समूह 18 राज्यों में 15,000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से शुरुआती बचपन की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है जिससे लगभग पांच लाख बच्चे और चार लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

दिन के पहले आधे हिस्से में जहाँ बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया जाता है, वहीं दूसरे हिस्से में नंद घर सामुदायिक शिक्षण केंद्रों के रूप में भी काम करते हैं। महिलाएं और किशोरियां यहां अंग्रेजी बोलने, जीवन कौशल, सरकारी योजनाओं से जुड़ने और जागरूकता से जुड़ी खास जानकारी हासिल कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित