पटना , जून 21 -- ंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पटना नगर निगम की ओर से रविवार को अदालतगंज तालाब परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास एवं साधना के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।
योग शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अनुपम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित