देहरादून , जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित योग शिविर में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, समाज कल्याण मंत्री खजान दास और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अन्य लोगों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर श्री उनियाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देश इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव से मुक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

समाज कल्याण मंत्री दास ने सभी प्रदेशवासियों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित