जालौन , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा जालौन जनपद योगमय वातावरण में डूबा नजर आया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस लाइन उरई से लेकर ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अमृत सरोवरों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों तक सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

पुलिस लाइन उरई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, उत्तर प्रदेश शासन के सचिव एवं नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित