रायपुर , जून 20 -- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए पूर्व में नामित मुख्य अतिथियों की सूची में आंशिक संशोधन किया है।

संशोधित आदेश के तहत चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में बदलाव किया गया है, जबकि अन्य सभी जिलों में पूर्व निर्धारित व्यवस्था यथावत रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार देवेन्द्र प्रताप सिंह को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नामित किया गया है। इसी प्रकार लक्ष्मी वर्मा को बेमेतरा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा नीलकंठ टेकाम को बीजापुर जिले के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य अतिथियों के परामर्श तथा आयुष विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित