भरतपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में लाडलाका-हुलताना मार्ग पर पर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके बड़ी संख्या में चोरी के वाहन और उपकरण बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में मुस्तफा (29), मोहम्मद कैफ (20), सलीम (20) और मोहन सिंह (24) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि उनसे चोरी की चार मोटर साइकिलें, एक पिकअप, 15 मोटर साइकिल के पुर्जे, 15 फर्जी नंबर प्लेट और औजार बरामद किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित