बारां , जून 24 -- राजस्थान में बारां में पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बुधवार को बताया कि कवाई थाना क्षेत्र में मुकेश (34) की सात जून मोटर साइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस दल ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मुख्य आरोपी एवं सरगना कुलदीप मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी छगन के भी गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने छगन को भी गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित