पटना , जून 21 -- बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार लोक भवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
इस विशेष अवसर पर संन्यासी धर्मविजय, सुश्री परिनीता सिन्हा, सुश्री यशोधरा, हर्षित कुमार, यशराज एवं राहुल कुमार ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित