वाराणसी , मार्च 6 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समस्त मातृशक्ति एवं महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है।

इस विशेष व्यवस्था के तहत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं,चाहे वे काशी की निवासी हों या बाहर से आई हों,को निःशुल्क प्रवेश प्रदान कर भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत गोद में बच्चे (बालक या बालिका) लिए हुए सभी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश देकर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का टिकट या शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रातः 4:00 से 5:00 बजे तथा सायंकाल 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान पूर्ववत् विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत् जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए द्वार संख्या 4-बी से यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित