भरतपुर , अक्टूबर 05 -- जम्मू-कश्मीर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान में भरतपुर जिले के हिंगोली गांव की शिवानी फौजदार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रौशन किया है।
आर्म रेसलिंग में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवानी ने तीसरी बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि से भरतपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमका है, जिसके बाद उनके गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित