नयी दिल्ली , अक्टूबर 14 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार देर शाम इंडिया गेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठे उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की।
एक रिजॉर्ट की कर्मचारी अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में ऋषिकेश के नजदीक हत्या कर दी गई थी। अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में उसके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या के पीछे एक 'वीआईपी' जिम्मेदार था। उनका कहना है उनकी बेटी की हत्या के आरोपी वीआईपी को राज्यपाल बना दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित