, April 11 -- श्री कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को ''जंगलराज'' की अंधेरी खाई में धकेला, वही आज कानून-व्यवस्था के झूठे हिमायती बन रहे हैं और जनता को लूटने वाले लोग जनहित के विषय पर फर्जी ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे दोहरे चरित्र और अवसरवादी लोगों के झांसे में कभी नहीं आने वाली है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले और उसके बाद के बिहार में जो व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है, उसे राज्य की 14 करोड़ जनता ने अपने दैनिक जीवन में महसूस किया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव मुख्यमंत्री श्री कुमार के सुशासन और विकास कार्यों का परिणाम है।

श्री कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ''पार्ट-टाइम'' राजनीति करने वाले नेता बनकर रह गए हैं और उनके नेतृत्व में राजद का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा कि आने वाले चंद वर्षों में राजद का नाम केवल इतिहास के पन्नों तक सिमटकर रह जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित