नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स फर्म ब्लिंकिट को चलाने वाली कंपनी इटरनल के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है। इटरनल का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 346 पर्सेंट बढ़ा है। इटरनल को चौथी तिमाही (मार्च 2026 तिमाही) में 174 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, तिमाही आधार पर इटरनल का मुनाफा 70.58 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में 102 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। 196% बढ़ा है कंपनी का रेवेन्यूजोमैटो (Zomato) को ऑपरेट करने वाली कंपनी इटरनल को ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 196 पर्सेंट बढ़कर 17,292 करोड़ रुपये रहा है। एडजस्टेड इबिट्डा सालाना आधार पर 160 पर्सेंट बढ़कर 429 करोड़ रुपये रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.