नई दिल्ली, जून 9 -- बेंगलुरु स्थित क्विक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो (Zepto) जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने अपने निवेशकों को कई बड़े जोखिमों के बारे में आगाह किया है। सोमवार को दाखिल किए गए अपडेटेड ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में जेप्टो (Zepto) ने साफ कहा है कि कंपनी की स्थापना जुलाई 2021 से लेकर अब तक हर फाइनेंशियल ईयर में घाटा हुआ है और आने वाले समय में भी उसे नुकसान और निगेटिव कैश फ्लो का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि वह यूजर बेस बढ़ाने, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, नए प्रोडक्ट जोड़ने, प्राइवेट लेबल्स लॉन्च करने और डार्क स्टोर्स के नेटवर्क का विस्तार करने में भारी निवेश कर रही है। हालांकि, इन निवेशों से भविष्य में राजस्व बढ़ेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। यह भी पढ़ें...