नई दिल्ली, मई 29 -- क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो (Zepto) के अनलिस्टेड शेयरों में पिछले दो महीनों के दौरान तेज गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल की शुरुआत से कंपनी के शेयर करीब 30 प्रतिशत टूट चुके हैं, जबकि इसी दौरान कंपनी को अपने प्रस्तावित आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी भी मिल चुकी है। लिस्टिंग के बाद जेप्टो भारतीय शेयर बाजार में एकमात्र शुद्ध क्विक कॉमर्स कंपनी बन जाएगी। अनलिस्टेड मार्केट में जेप्टो का शेयर अप्रैल की शुरुआत में करीब 58 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो अब घटकर लगभग 42 रुपये रह गया है। दिसंबर 2025 में बने 68 रुपये के हाई से यह शेयर करीब 40 फीसदी नीचे आ चुका है।IPO से 9,300 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है Zepto मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक Zepto अपने आईपीओ के जरिए 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर (करीब 7,500 करोड़ से 9,...