नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- YRKKH Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में अभिरा के सबसे बड़े राज से पर्दा उठेगा। दरअसल, 3 अप्रैल के दिन दिखाए गए प्रोमो में अभिरा, अरमान को मेहर का सच बताने की कोशिश करती है। अभिरा, अरमान के पास जाती है और कहती है, 'अरमान मैंने तुमसे कहा था न कि मैं मेहर का सच तुम्हारे सामने लेकर आऊंगी।' अरमान, अभिरा की बात नहीं सुनता है और गुस्से में उससे कहता है, 'और उस सच का क्या जो तुमने हम सबसे छिपाया?'कौन-सा सच? अभिरा को समझ नहीं आता है कि अरमान किस सच की बात कर रहा होता है। अभिरा, अरमान से पूछती है, 'मतलब?' अरमान, अभिरा को उसकी और मुक्ति की फोटो दिखता है। अभिरा, अरमान के हाथ में अपनी और मुक्ति की फोटो देख दंग रह जाती है। अरमान, अभिरा से कहता है, 'मुक्ति ही वाणी है, स...