नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, जब अरमान को पता चलता है कि मुक्ति ही वाणी है तब वह अभिरा को पौद्दार हाउस से बाहर निकाल देता है। इतना ही नहीं, मायरा को भी हॉस्टल से घर ले आता है। हालांकि, अभिरा हार नहीं मानती है। अभिरा, दिशा के परिवार की तरफ से आर्यन की शादी में शामिल होती है। अभिरा को शादी में देख मेहर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।सेट से लीक हुईं तस्वीरें अरमान और मायरा की वजह से मेहर अपना गुस्सा कंट्रोल करने की कोशिश करती है। हालांकि, ज्यादा देर तक अपने गुस्से के ऊपर काबू नहीं रख पाती है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से लीक हुई कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें मेहर का एक बेहद डरावना और हिंसक रूप साम...