नई दिल्ली, मार्च 24 -- YRKKH New Promo: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट आएगा। शो के आने वाले एपिसोड में मायरा और अभिरा की मुलाकात दिखाई जाएगी। गणगौर की पूजा के दौरान मेहर, मायरा को लेकर घाट पर आएगी। मायरा, अभिरा से अकेले में बात करेगी। अरमान दोनों की बातें सुन लेगा। दिलचस्प बात ये है कि सारी बातें सुनने के बाद अरमान, मायरा की जगह अभिरा का साथ देगा।प्रोमो में क्या दिखाया गया? 24 मार्च के दिन दिखाए गए प्रोमो की शुरुआत में मायरा रोने लगती है। मायरा रोते हुए अभिरा से कहती है, 'मैं आपको अपने पापा के आसपास भी आने नहीं दूंगी। मेरी बिल्ली फैमिली में सिर्फ मेरे पापा हैं। आई लव माय पापा और मैं आपसे नफरत करती हूं। आप लौटने में आठ साल लेट हो। जैसे तब गई थी न वैसे ही अब चली जाओ।' यह भी पढ़ें- अनुपमा को सलाखों के पीछे...