नई दिल्ली, मार्च 2 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist in Hindi: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। होली स्पेशल एपिसोड में अभिरा, मेहर मित्तल की पार्टी में धमाकेदार एंट्री लेगी। दरअसल, सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिरा के मोहल्ले का पानी बंद हो जाता है। अभिरा के मोहल्ले में रहने वाला एक शख्स आकर सबको बताता है कि वे लोग होली नहीं खेल पाएंगे क्योंकि बिल्डर ने उनपर प्रेशर डालने के लिए मोहल्ले का पानी बंद करवा दिया है।अभिरा का फैसला बिल्डर की हरकत के बारे में जब अभिरा को पता चलता है तब वह भड़क जाती है। अभिरा, मेहर मित्तल की पार्टी में जाकर होली खेलने का फैसला लेती है। अभिरा अपने साथ अपने मोहल्ले वालों को भी लेकर जाती है। अभिरा, मेहर मित्तल की होली पार्टी में स्वैग के साथ एंट्री लेती है और वहां मौजूद लोगों के ...