नई दिल्ली, जनवरी 24 -- YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मायरा के दिल में वाणी के लिए नफरत पैदा होने लगी है। वह वाणी को जब भी खुश देखती है तो उसके दिल में कड़वाहट बढ़ने लगती है जिसे वो साफ तौर पर महसूस कर पाती है। अभिरा जहां यह सपना देखने लगी है कि एक दिन अरमान इस बात के लिए मान जाएगा कि वाणी इसी घर में सबके साथ रहे, वहीं दूसरी तरफ अरमान की तरफ से ऐसा कोई सिग्नल नहीं है।वाणी के साथ विद्या करेगी ऐसा बर्ताव अपकमिंग एपिसोड में एक इत्तेफाक यह भी देखने को मिलेगा कि विद्या गलती से वाणी को मायरा समझकर गले लगा लेगी, लेकिन बाद में उसे पता चलेगा कि यह वाणी है तो वह उसे दुत्कारेगी और भली-बुरी कहकर चली जाएगी। इस बात का वाणी को बहुत बुरा लगेगा और अपने दिल की बात वह अभिरा से कहेगी क...