नई दिल्ली, मार्च 14 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में इन दिनों रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल में दिखाया जा रहा है कि दादीसा की देखभाल करने के लिए अभिरा एक बार फिर लौट आई है। अभिरा की वापसी से परिवार के लोगों में पहले ही टेंशन का माहौल है लेकिन असली ड्रामा तब शुरू होता है जब मनीषा का बेटा आर्यन अपनी गर्लफ्रेंड दिशा के साथ घर पहुंचेगा। उनकी शादी की बात शुरू होती है और चाहे-अनचाहे अभिरा भी इस मुद्दे का हिस्सा बन जाएगी।आर्यन के लिए अभिरा-अरमान बोलेंगे झूठ आर्यन और दिशा का रिश्ता मुश्किल में फंस जाता है क्योंकि लड़की का परिवार काफी पुराने ख्यालों का होगा। आर्यन के रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए परिवार एक बड़ा फैसला लेगा। घरवाले तय करेंगे कि अभिरा और अरमान को उन मेहमानों के सामने पति-पत्नी होने का...