नई दिल्ली, मई 3 -- YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी एक बार फिर करवट लेती नजर आ रही है। अरमान पौद्दार एक बार फिर अभिरा शर्मा को प्रपोज करते नजर आएगा। लेकिन फैंस को लगता है कि अरमान इस बार प्यार के चलते नहीं बल्कि उसके मन में पल रहे एक लालच के चलते ऐसा कर रहा है। सवाल यह भी है कि क्या अभिरा अरमान का प्रपोजल स्वीकार करेगी या फिर उसे सिरे से खारिज कर देगी? दोनों की इस बातचीत का उनके और उनके बच्चों के जेहन पर क्या असर पड़ने वाला है यह भी देखने वाली बात होगी। तो चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड के स्पॉयलर्स।अरमान करेगा अभिरा को प्रपोज रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काफी वक्त तक मन में चली उथल-पुथल के बाद फाइनली अरमा...