नई दिल्ली, मार्च 9 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 9 मार्च के एपिसोड में अरमान, दादी-सा को हॉस्पिटल से वापस घर लाता है। विद्या, अरमान से दादी-सा की आरती करने को कहती है। जब अरमान, विद्या से आरती की थाली लेता है तब हवा से दीया फड़फड़ाने लगता है। अभिरा आकर दीए को बुझने से बचा लेती है। पौद्दार परिवार के सदस्य अभिरा को देखकर दंग रह जाते हैं। अभिरा उन्हें बताती है कि वो अब पौद्दार हाउस में ही रहेगी।भड़क जाता है अरमान अरमान, अभिरा को घर से निकालने की कोशिश करता है। अभिरा, अरमान से कहती है कि वो अपनी मर्जी से पौद्दार हाउस नहीं आई है। उसे दादी-सा ने बुलाया है। अरमान, अभिरा की बात नहीं मानता है। विद्या भी अभिरा को खरीखोटी सुनाती है। विद्या कहती है कि अभिरा जानबूझकर दादी-सा का नाम ले रही है ताकि वे उसे बाह...