नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- YRKKH 7 April 2026 in Hindi: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा, अरमान के पीछे-पीछे मायरा के हॉस्टल आती है। अभिरा, अरमान को अपनी बात समझाने की कोशिश करती है। हालांकि, अरमान, अभिरा की बात नहीं सुनता है और मायरा को लेकर वहां से चला जाता है। अरमान और मायरा के जाने के बाद मेहर आती है। मेहर, अभिरा और मुक्ति से कहती है, 'अगर मेरे पास दिल होता न तो मुझे तुम दोनों से बहुत हमदर्दी होती, लेकिन ऐसी चीजें अपने पास नहीं रखती।'सीसीटीवी फुटेज मेहर, अभिरा के सामने मुक्ति को धमकाने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं, मेहर गुस्से में अपने सारे गुनाह कुबूल कर लेती है। मेहर का सच सामने लाने के लिए अभिरा, वॉर्डन के रूम में जाती है और सीसीटीवी फुटेज कॉपी करती है। मुक्ति को हॉस्टल ड्रॉप कर अभिरा बाहर आती है। बीच रोड पर खड़े होकर अभिरा, अरमान...